अटेर: सांकरी गांव में घर में घुसे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांधा, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
Ater, Bhind | Sep 2, 2026 भिंड। अटेर विधानसभा क्षेत्र के सांकरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब एक मगरमच्छ अचानक एक ग्रामीण के घर में घुस गया घर में मगरमच्छ को देखकर परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के ग्रामीणों मे भी दहशत फैल गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी और मगरमच्छ के रेस्क्यू की मांग की, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद सुबह तक वन विभाग नही पहुंचा