ईसागढ़ में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन
हाथों में तिरंगा थामकर देश भक्ति का दिया संदेश
---
शासन के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन जिले में संचालित किया जा रहा है। विकासखंड ईसागढ़ मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा थाम कर देशभक्ति का संदेश दिया।
इस अवसर पर चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी,एसडीएम श्री त्रिलोचन गौंड,जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी, कर्मचारी, नागारिकगण उपस्थित थे।
#HarGharTiranga2026
#ashoknagar