प्रेस विज्ञप्ति
स्थान : नालंदा
जिला जनसंपर्क कार्यालय, नालन्दा
.................................................
जिलाधिकारी ने जन-सुनवाई में 29 फरियादियों की समस्याएं सुनीं
जन-शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकत
बिहारशरीफ (नालंदा), 26 सितंबर 2026 : नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने आज आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 29 फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन-सुनवाई के दौरान मुखिया द्वारा बकाया राशि की मांग करने एवं धमकी देने, भूमि से बेदखल करने, परवलपुर प्रखंड के आलावां पंचायत स्थित तालाब को गंदगी एवं जलकुंभी से मुक्त कराने तथा मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण, पईन को अतिक्रमणमुक्त कराने एवं जल निकासी की समस्या तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सूची में अनियमितता सहित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई।
भूमि से बेदखल करने तथा नूरसराय प्रखंड अंतर्गत पंचायत राज नदिऔना के मुखिया द्वारा बकाया राशि की मांग करने एवं धमकी देने से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता -सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
परवलपुर प्रखंड के आलावां पंचायत स्थित तालाब को गंदगी एवं जलकुंभी से मुक्त कराने तथा मरम्मती एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित मामले के समाधान हेतु कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, बिहारशरीफ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
इसी प्रकार, प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में अनियमितता से संबंधित शिकायतों के निष्पादन हेतु उप विकास आयुक्त, नालंदा को निर्देशित किया गया।
पईन को अतिक्रमणमुक्त कराने तथा नाली के पानी की निकासी की समस्या से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं नियमानुसार निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Minor Water Resources Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Sep 26, 2026