गुमला: डायन बिसाही का आरोप लगाकर महिला व बेटी से मारपीट, एसपी से सुरक्षा की गुहार
Gumla, Gumla | May 12, 2026 पालकोट थाना क्षेत्र के कोलेंग नवाडीह निवासी चांदमुनी देवी ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि गांव की कुछ महिलाओं ने उन पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मई माह में मारपीट की। इस दौरान उनकी बेटी इंद्राणी देवी अपनी मां को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गई।