प्रतापगढ़: सदर समेत सभी थानों में एसपी के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान, महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत शुक्रवार शाम 5 बजे तक एंटी रोमियो की टीम द्वारा सदर समेत पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।एसपी के निर्देश पर जेठवारा तिराहे पर महिला एसआई आकांक्षा वर्मा ने नुक्कड़ सभा के जरिये महिलाओं और छात्राओ को जागरूक किया। मनचलों से निपटने का विभिन्न तरीके बताते हुए महिला हेल्पलाइन इत्यादि के बारे में जानकारी दी गयी।