नोहटा में राज्यमंत्री श्री लोधी की जनसुनवाई, 69 आवेदन प्राप्त
==
मौके पर निराकरण योग्य समस्याओं का किया समाधान, शेष आवेदनों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
==
जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नोहटा स्थित निज कार्यालय में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा प्रत्येक शनिवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज आयोजित विशेष जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 69 आवेदन प्राप्त हुए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से उन समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया, जिनका समाधान मौके पर संभव था। वहीं, शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है। इसके माध्यम से आमजन को अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
39 views | Damoh, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026