नबीनगर: सल्या कर्मा गांव से पुलिस ने फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने सल्या कर्मा गांव से फरार एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी उसी गांव निवासी मुखलाल चौहान है. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था जो काफी दिनों से फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.