नबीनगर: नबीनगर माली रोड से पुलिस ने 36 बोतल बीयर और दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ़्तार, बाइक की बरामद
माली थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के नवीनगर माली रोड से गुप्त सूचना के आधार पर 36 बोतल बीयर और दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मौके पर से एक बाइक बरामद की है. गिरफ्तार तस्कर बारुण थाना क्षेत्र के सोहर बिगहा निवासी संदीप कुमार है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि बियर ,अंग्रेजी शराब और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है.