गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिला परिषद सभागार में डीएम डॉ त्याग राजन एसएम की अध्यक्षता में सभी मास्टर ट्रेनर के साथ हुई बैठक
गया जिला परिषद के सभागार में शनिवार को डीएम डॉ त्याग राजन एसएम की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी मास्टर ट्रेनर को 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पी 1, पी 2, पी 3 का चलने वाला द्वितीय प्रशिक्षण के लिए ठीक तरीके से संचालन करने का निर्देश दिया है। बताया कि अपने क्षेत्र के पोलिंग एजेंट की पूरी जानकारी रखना सुनिश्चित करेंगे।