गया टाउन सीडी ब्लॉक: चंदौती थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर को किया जब्त, चालक हुए फरार
गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध खनन,परिवहन,ओवरलोडिंग और खनन माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया हुआ। इसी क्रम में चंदौती थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी कर अवैध 3 बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है। वहीं चालक फरार हो गया है।