गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के हरियाडाग मोड़ पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 7 लाख रुपए की अवैध चुलाई शराब को किया जब्त, एक शख्स गिरफ्तार
गया उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के हरियाडाग मोड़ पर छापेमारी कर 7 लाख रुपए का अवैध चुलाई शराब को जब्त किया है। बताया कि 2 अलग–अलग चार पहिया वाहन से 2हजार लीटर अवैध चुलाई शराब और एक बाइक से 50 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद किया गया है।