गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- एरु में स्टील प्रोसेसिंग प्लांट और भुसुंडा स्टेडियम बनेगा चुनावी मुद्दा
गया में कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू ने शनिवार को बताया कि गया लोकसभा चुनाव में वर्षो से लंबित एरू में स्टील प्रोसेसिंग प्लांट और भुसुंडा में स्टेडियम निर्माण नही किए जाने से युवकों और छात्रों में आक्रोश है। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार के नीतीश सरकार दोनो ने गया को अनदेखी की है।