गया टाउन सीडी ब्लॉक: लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड और गया जिले की सीमा सहित कई सड़क मार्गों पर बनाए गए 15 चेक पोस्ट व नाका
गया लोकसभा चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव को लेकर गया पुलिस और झारखंड पुलिस के द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर बॉर्डर पर सघन वाहनों की तलाशी ली जा रही है। इसके लिए गया से झारखंड को जोड़ने वाली डोभी चतरा रोड,डोभी चौपारण सहित कई मार्गो पर सघन वाहन तलाशी ली जा रही है। वहीं वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित किए जा रहे है।