बिशुनपुरा: विशुनपुरा में विष्णु मंदिर तालाब सौंदर्यीकरण और छठ घाट निर्माण के स्थल परिवर्तन का प्रस्ताव
विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित विष्णु मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण और छठ घाट निर्माण योजना के स्थल बदलाव का प्रस्ताव सामने आया है। स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने उपायुक्त को पत्र भेजकर इस योजना को वैकल्पिक स्थल पर कराने की अनुशंसा की है। गौरतलब है कि विधायक ने नौ अगस्त को ही विष्णु मंदिर तालाब के पास इस कार्य का शिलान्यास किया था।