प्रतापगढ़: गौरा गांव के पास ठेकेदार से दिनदहाड़े ₹50,000 की लूट, जांच में जुटी पुलिस
दहिलामऊ निवासी अनुराग मिश्र ठेकेदारी करते हैं । वर्तमान में वह अंतू थाना क्षेत्र के नरी गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी की टंकी बनाने एवं पानी की पाइप बिछाने का कार्य करा रहे हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अनुराग अपने मोहल्ले के ही रहने वाले साथी ठेकेदार अभिनव मिश्र के साथ अपनी इंडिका विस्टा कार से साइड पर मजदूरों को पैसा देने नरी जा रहे थे ।