प्रतापगढ़: जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में वीडियो ग्राफी के साथ प्रेमी युगल का हुआ पोस्टमार्टम
मदाफरपुर बाजार की रहने वाली युवती ज्योति वर्मा (22) की शादी चार दिन पहले हुई थी। सोमवार को वह ससुराल से मायके आई थी। मंगलवार की भोर में किसी काम से वह घर के बाहर निकली थी । पहले से घात लगाकर बैठे दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पिपरी खालसा निवासी उदयराज वर्मा ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद कुछ दूर जाकर उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।