प्रतापगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए शिकायतकर्ताओं की सुनी समस्याएं
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार दोपहर 2.50 बजे तक जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना। शिकायतों को सूनकर सम्बन्धित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाये।