जिला प्रशासन की अवैध खनिज उत्खनन पर लगातार कार्यवाही जारी
निमसाड़िया में ओवरलोड रेत परिवहन करते चार डंपर जब्त, सुखतवा में गिट्टी का अवैध परिवहन करते एक डंपर पकड़ा
सिवनी मालवा में भी संयुक्त कार्रवाई कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए गिट्टी एवं रेत के अवैध परिवहन और भंडारण में संलिप्त वाहनों एवं मशीनों को जब्त किया गया है।
इसी क्रम में सुखतवा तहसील इटारसी में गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए डंपर क्रमांक MP39H7521 को जब्त किया गया। इसके साथ ही गिट्टी का अवैध भंडारण किए जाने के मामले में एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई। दोनों को पुलिस थाना केसला की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार ग्राम निमसाड़िया तहसील नर्मदापुरम में रेत का ओवरलोड परिवहन करते हुए चार डंपर जब्त किए गए। इनमें डंपर क्रमांक MP04YD4732, MP38ZG9799, MP04ZQ7024 एवं MP38ZF9799 शामिल हैं। जब्त किए गए चारों डंपरों को सुरक्षार्थ आरटीओ परिसर में खड़ा कराया गया है।
वहीं, सूचना प्राप्त होने पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सिवनी मालवा क्षेत्र में भी कार्रवाई की। जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पुलिस थाना सिवनी मालवा की अभिरक्षा में रखवाई गई हैं। उक्त कार्रवाई खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम सहित विभागीय अधिकारियों एवं होमगार्ड बल की उपस्थिति में की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh