Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
No video available

गाय को कुर्बानी के लिए ले जा रहे थे चच्चा #viral #viralvideos #reels #trendingreels #bycott

3.1k views | Damoh, Damoh | Jun 20, 2024

MORE NEWS

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील ग्रांउड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण

इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 #damoh #Damoh #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #independence

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तहसील ग्रांउड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में किया ध्वजारोहण इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। #damoh #Damoh #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #independence

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने किया ध्वजारोहण

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास, कलेक्ट्रेट परिसर, केंद्रीय विद्यालय दमोह एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
 #damoh #Damoh #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #independence

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव ने किया ध्वजारोहण कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर निवास, कलेक्ट्रेट परिसर, केंद्रीय विद्यालय दमोह एवं जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों एवं उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। #damoh #Damoh #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #independence

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

इस प्रकार की बैठकों से विद्युत संबंधी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान संभव होगा- विधायक श्री मलैया
==
जेई स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का हो समाधान- कलेक्टर श्री यादव
==
जनता से संवाद की कमी को दूर करने पर जोर
==
800 शिकायतों की समीक्षा, 7 दिन में विद्युत समस्याओं के निराकरण के निर्देश
===
विद्युत संबंधी समस्याएं एवं शिकायतो के निराकरण लिए आयोजित बैठक संपन्न
===

 क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर के फेसबुक पेज पर आमजन से विद्युत संबंधी समस्याएं एवं शिकायतें आमंत्रित की गई थीं, जिसमें लगभग 800 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों पर एक-एक कर चर्चा की एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस आयोजित बैठक में दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक एवं सागर संभाग के सीई सहित जिले के विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

 दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा, मुझे विधायक रहते हुए लगभग 30 वर्ष हो गए हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ऐसी सराहनीय बैठक पहले कभी नहीं हुई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बहुत अच्छी पहल प्रारंभ की है, उन्होंने इस पहल के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का आभार व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के सीई को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस प्रकार की बैठकों से विद्युत संबंधी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान संभव होगा और आमजन को राहत मिलेगी।

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा, विद्युत विभाग द्वारा लगभग 120 शिकायतों के निराकरण की सूचना दी गई है, जबकि शेष शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग ने 7 दिन का समय लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमानुसार पात्र सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कर अवगत कराया जाए।

 कलेक्टर श्री यादव ने कहा  कि समीक्षा के दौरान सबसे प्रमुख समस्या यह सामने आई कि विद्युत विभाग के मैदानी अधिकारियों का आम जनता से अपेक्षित संवाद नहीं है। पथरिया, हिंडोरिया और जबेरा से आए नागरिकों ने बताया कि संबंधित कार्यालयों में अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते।

 उन्होने निर्देश दिए कि सभी 18 डीसी एवं जेई स्तर के प्रभारी अधिकारी निश्चित रूप से कार्यालय में बैठें तथा आमजन को उनके कार्यालय में मिलने का निर्धारित समय बताया जाए। उन्होंने कार्यालय की दीवार पर संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर एवं कार्यालय में बैठने का समय स्पष्ट रूप से लिखवाने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान प्राथमिक स्तर पर ही करा सकें।

बिल, ट्रांसफार्मर, खंभे और केबल संबंधी शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण

 कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि गलत विद्युत बिल, निर्धारित बकाया राशि जमा करने के बाद भी ट्रांसफार्मर न लगाया जाना, टूटे विद्युत खंभे, खराब केबल सहित सभी प्रकार की विद्युत समस्याओं का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अधिकतम एक सप्ताह में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय में शिकायतों का समाधान नहीं होता है, तो हर माह सागर संभाग के सीई की उपस्थिति में जिले की विद्युत समस्याओं की समीक्षा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।

1912 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील

 कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए एमपीईबी के 1912 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उनका कितना निराकरण किया गया। उन्होंने कहा प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान घर बैठे हो, उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

2020 में कनेक्शन काटने का आवेदन, आज तक नहीं हुआ निराकरण

 कलेक्टर श्री यादव ने कहा समीक्षा के दौरान कई अत्यंत संवेदनशील मामले सामने आए। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2020 में परिवार के सदस्य के निधन के बाद विद्युत कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं काटा गया। ऐसी शिकायतों को देखकर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की और सभी लंबित मामलों के तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए।

 कलेक्टर ने कहा, शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में 12 ट्रांसफार्मर तत्काल बदले गए हैं और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा जब तक प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन का प्रयास जारी रहेगा। उन्होने कहा जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा की जा रही पहल पर संतोष व्यक्त किया है।

इस प्रकार की बैठकों से विद्युत संबंधी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान संभव होगा- विधायक श्री मलैया == जेई स्तर पर ही आमजन की समस्याओं का हो समाधान- कलेक्टर श्री यादव == जनता से संवाद की कमी को दूर करने पर जोर == 800 शिकायतों की समीक्षा, 7 दिन में विद्युत समस्याओं के निराकरण के निर्देश === विद्युत संबंधी समस्याएं एवं शिकायतो के निराकरण लिए आयोजित बैठक संपन्न === क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर के फेसबुक पेज पर आमजन से विद्युत संबंधी समस्याएं एवं शिकायतें आमंत्रित की गई थीं, जिसमें लगभग 800 शिकायतें प्राप्त हुईं। इन सभी शिकायतों पर एक-एक कर चर्चा की एवं निराकरण के निर्देश दिए। इस आयोजित बैठक में दमोह विधायक जयंत मलैया, हटा विधायक उमा देवी खटीक एवं सागर संभाग के सीई सहित जिले के विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा, मुझे विधायक रहते हुए लगभग 30 वर्ष हो गए हैं, लेकिन विद्युत विभाग की ऐसी सराहनीय बैठक पहले कभी नहीं हुई। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बहुत अच्छी पहल प्रारंभ की है, उन्होंने इस पहल के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का आभार व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के सीई को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा इस प्रकार की बैठकों से विद्युत संबंधी समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान संभव होगा और आमजन को राहत मिलेगी। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा, विद्युत विभाग द्वारा लगभग 120 शिकायतों के निराकरण की सूचना दी गई है, जबकि शेष शिकायतों के निराकरण के लिए विभाग ने 7 दिन का समय लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमानुसार पात्र सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कर अवगत कराया जाए। कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि समीक्षा के दौरान सबसे प्रमुख समस्या यह सामने आई कि विद्युत विभाग के मैदानी अधिकारियों का आम जनता से अपेक्षित संवाद नहीं है। पथरिया, हिंडोरिया और जबेरा से आए नागरिकों ने बताया कि संबंधित कार्यालयों में अधिकारी उपलब्ध नहीं रहते। उन्होने निर्देश दिए कि सभी 18 डीसी एवं जेई स्तर के प्रभारी अधिकारी निश्चित रूप से कार्यालय में बैठें तथा आमजन को उनके कार्यालय में मिलने का निर्धारित समय बताया जाए। उन्होंने कार्यालय की दीवार पर संबंधित अधिकारी का मोबाइल नंबर एवं कार्यालय में बैठने का समय स्पष्ट रूप से लिखवाने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ता अपनी समस्या का समाधान प्राथमिक स्तर पर ही करा सकें। बिल, ट्रांसफार्मर, खंभे और केबल संबंधी शिकायतों का एक सप्ताह में निराकरण कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि गलत विद्युत बिल, निर्धारित बकाया राशि जमा करने के बाद भी ट्रांसफार्मर न लगाया जाना, टूटे विद्युत खंभे, खराब केबल सहित सभी प्रकार की विद्युत समस्याओं का निराकरण शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार अधिकतम एक सप्ताह में किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय में शिकायतों का समाधान नहीं होता है, तो हर माह सागर संभाग के सीई की उपस्थिति में जिले की विद्युत समस्याओं की समीक्षा की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा। 1912 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराने की अपील कलेक्टर ने आमजन से अपील की कि विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए एमपीईबी के 1912 टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं। इन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और उनका कितना निराकरण किया गया। उन्होंने कहा प्रयास रहेगा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान घर बैठे हो, उन्हें कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। 2020 में कनेक्शन काटने का आवेदन, आज तक नहीं हुआ निराकरण कलेक्टर श्री यादव ने कहा समीक्षा के दौरान कई अत्यंत संवेदनशील मामले सामने आए। कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2020 में परिवार के सदस्य के निधन के बाद विद्युत कनेक्शन काटने के लिए आवेदन दिया गया था, लेकिन आज तक कनेक्शन नहीं काटा गया। ऐसी शिकायतों को देखकर उन्होंने गंभीर चिंता व्यक्त की और सभी लंबित मामलों के तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा, शिकायतों के त्वरित निराकरण की दिशा में 12 ट्रांसफार्मर तत्काल बदले गए हैं और यह कार्य लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा जब तक प्रत्येक उपभोक्ता की समस्या का नियमानुसार समाधान नहीं हो जाता, तब तक प्रशासन का प्रयास जारी रहेगा। उन्होने कहा जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा की जा रही पहल पर संतोष व्यक्त किया है।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम निरंतर कार्य कर रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र का राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया लोकार्पण 

जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल तारादेही के ग्राम बांसी में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र का  लोकार्पण किया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि निश्चित इस के निर्माण से ग्राम वासियों सहित अन्य ग्रामों के नागरिक जनों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। हम निरंतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे सिर्फ जनपद तेंदूखेड़ा में 13 बनकर तैयार है एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1 चौपरा एवं 1 तारादेही में बनकर तैयार है। हमारा संकल्प है कि जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम निरंतर कार्य कर रहे उप स्वास्थ्य केन्द्र का राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने किया लोकार्पण जबेरा विधानसभा अंतर्गत मंडल तारादेही के ग्राम बांसी में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 65 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि निश्चित इस के निर्माण से ग्राम वासियों सहित अन्य ग्रामों के नागरिक जनों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। हम निरंतर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे सिर्फ जनपद तेंदूखेड़ा में 13 बनकर तैयार है एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 1 चौपरा एवं 1 तारादेही में बनकर तैयार है। हमारा संकल्प है कि जबेरा विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने।

Damoh, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026