एक पैर के सहारे सपनों की उड़ान: 7 साल की रागिनी रोज जाती है स्कूल, वायरल वीडियो ने जीता दिल
बलिया का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही 7 वर्षीय बच्ची रागिनी की कहानी लोगों को भावुक कर रही है। बताया जा रहा है कि एक हादसे में रागिनी ने अपना एक पैर खो दिया था, लेकिन इस मुश्किल ने उसके हौसले को कम नहीं किया।
एक पैर के सहारे रागिनी आज भी रोज स्कूल जाती है और अपनी पढ़ाई जारी रखे हुए है। छोटी सी उम्र में रागिनी की हिम्मत और पढ़ाई के प्रति उसका जज्बा लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।
वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग रागिनी के साहस और जज्बे की जमकर सराहना कर रहे हैं।
#Ballia #Ragini #ViralVideo #Inspiration #Motivation #BraveGirl #Education #School #HindiNews #UPNews #UttarPradesh #ViralNews #DainikJagranNews