मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट मार्ग पर बाघ दिखने से लोगों में मचा हड़कंप, राहगीरों ने कैद किया वीडियो, हो रहा वायरल
बाबागंज/बहराइच। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र से सटे सुजौली से कठौतिया जाने वाले कच्चे मार्ग पर अचानक बाघ दिखाई देने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सड़क पर बाघ को सामने देखकर राहगीर सहम गए और उन्होंने अपनी सुरक्षा को देखते हुए उससे दूरी बना ली।जानकारी के अनुसार, बाघ काफी देर तक सड़क पर चहलकदमी करता रहा।