मुरैना - दिमनी टोल पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी! ओवरलोड के नाम पर ट्रक चालकों से 500 से 1000 रुपये की जबरन वसूली का आरोप।
मुरैना। दिमनी टोल पर वाहन चालकों के साथ कथित अवैध वसूली और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि धर्मकांटा वर्षों से बंद होने के बावजूद ओवरलोड के नाम पर ट्रक चालकों से 500 से 1000 रुपये तक जबरन वसूले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बीती रात 5 से 6 लोगों ने एक ट्रक चालक के साथ जमकर मारपीट की और मौके से फरार हो गए। टोल पर आए दिन वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच विवाद और मारपीट की शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है।
सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह कथित वसूली का खेल? धर्मकांटा बंद है तो ओवरलोड की जांच किस आधार पर हो रही है? और ट्रक चालकों के साथ मारपीट करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित परिवहन अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।