एम्बुलेंस के सामने बैठे मृतक कृष्णा गुर्जर के परिजन, बोले- आज ही गिरफ्तार करो आरोपियों को, उनके घर तोड़ो👇
बता दें कि होलापुरा निवासी कृष्णा गुर्जर की बीती रात बाईपास रोड स्थित हरिविलास पैलेस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस पर है। कुछ देर पहले शव को एक्स रे के लिए ले जाया गया। अस्पताल से शव के वापस आने पर मृतक के परिजन एम्बुलेंस के सामने बैठ गए और बोले कि पहले हत्या के आरोपियों को पकड़ो और उनके घर तोड़ो, तभी पीएम होने देंगे।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि पोस्टमार्टम होने दीजिए, फिर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।