कृष्णा गुर्जर की हत्या के बाद मुख्य आरोपी भानु ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी। लिखा- 'The End'
जिस भानू गुर्जर 'जनकपुर' पर हत्या का आरोप लगा है, उसने हत्या के करीब 15 मिनट बाद रात 10:37 बजे सोशल मीडिया स्टेटस पर श्यामवीर को टैग करते हुए अपना फोटो लगाया और दि एंड लिखकर अभिनेता राजकुमार का डायलॉग बैकग्राउंड पर सेट किया, जिसमें वे कह रहे हैं हम ये जंग स्वीकार करते हैं। ये जंग तब तक चलती रहेगी, जब तक तुम्हें यह मालूम न हो जाए कि एक शरीफ आदमी की शराफत को झकझोड़ना कितना भारी पड़ता है।
हालांकि कुछ ही देर बाद इंस्टाग्राम स्टोरी हटा ली गई, लेकिन इससे पहले ही इस प्रकरण पर नजर रख रहे लोग स्टोरी का स्क्रीनशॉट ले चुके थे।