बुहाना: सिंघाना पुलिस ने अभियान चलाकर फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
सिंघाना पुलिस ने दो दिवसीय अभियान चलाकर थाने के फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें विभिन्न मामलों में फरार चल रहे कुलदीप वर्मा, अनिल कुमार, सुशील कुमार, महेन्द्र सिंह व सूरज यादव को गिरफ्तार किया है।