बुहाना: उपखण्ड बुहाना के आधा दर्जन गांवों में पहुंचा यमुना जल महासंघर्ष समिति का प्रचार रथ, तेज हुई यमुना नहर की मांग
बुहाना उपखण्ड में दिनों दिन यमुना नहर की मांग को लेकर चलाया जा रहा अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। बुधवार को उपखण्ड के आधा दर्जन गांवों में यमुना जल महासंघर्ष समिति का प्रचार रथ पहुंचा। बता दें कि यमुना जल महासंघर्ष समिति अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।