बुहाना: बुहाना के एक व्यक्ति के साथ तीन जनों ने बस में हिस्सेदारी के नाम पर की धोखाधड़ी, थाने में हुआ मामला दर्ज
बुहाना थाने में एक व्यक्ति ने तीन जनों के खिलाफ बस में हिस्सेदारी के नाम पर रूपयें हडपने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार नौरंगलाल पुत्र मनोहरला निवासी बुहाना ने इस्तगासे के जरीए रिपोर्ट दी कि उसके साथ बस में हिस्सेदारी के नाम पर जानबुझकर धोखाधडी करके अजय कुमार, देवेन्द्र कुमार व विजेंद्र कुमार ने रुपए हड़प लिए है।