बुहाना: जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का बुहाना निवासी महिला ने थाने में मामला करवाया दर्ज
बुहाना थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ मंगलवार को धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार बुहाना निवासी बिमला ने इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दी कि गांव के ही बजरंगलाल पुत्र मनोहरलाल ने उसके हिस्से की जमीन का धोखाधड़ी कर अपने नाम से पट्टा बनवा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।