बुहाना: बुहाना पुलिस ने अवैध चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकडी, चालक को किया गिरफ्तार
बुहाना पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन करने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर मंगलवार को एक ट्रैक्टर ट्राॅली जब्त की। और चालक राधेश्याम को गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नारवाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध चेजा पत्थर पविहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।