उदयपुर जिले की पंचायत समिति बड़गांव की ग्राम पंचायत सरे में सरपंच चुनाव से पहले वोट के बदले रुपए बांटने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने चुनावी माहौल में हलचल मचा दी है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला मतदाता के घर पहुंचकर उसे रुपए देता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की पहचान चंदन सिंह भाटी, पुत्र मान सिंह के रूप में बताई जा रही है। उसे सरपंच प्रत्याशी केसू लाल गेमती का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
आरोप है कि व्यक्ति मतदाताओं को रुपए देकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रभावित कर रहा था। वीडियो में महिला रुपए लेने से इनकार करती दिखाई देती है, जबकि व्यक्ति उसे रुपए देने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव की निष्पक्षता और आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और संबंधित लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
गौरतलब है कि उदयपुर जिले की दूसरे चरण की ग्राम पंचायतों में 30 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है। अब सभी की नजर निर्वाचन विभाग की संभावित कार्रवाई पर टिकी है
देखिए उदयपुर और राजस्थान की हर बड़ी खबर सिर्फ PAL PAL RAJASTHAN पर।
#PalPalNewsRajasthan #UdaipurNews #RajasthanNews #SarpanchElection #PanchayatElection2026 #SareGramPanchayat #Badgaon #UdaipurBreaking #ViralVideo #VoteForCash #CashForVotes #ElectionNews #RajasthanElection #UdaipurViralNews #ElectionControversy #ModelCodeOfConduct #VoterRights #PanchayatChunav #RajasthanBreaking #UdaipurPolitics #LocalNews #HindiNews #LatestNews
Girwa, Udaipur | Oct 30, 2026