बिहार के औरंगाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दयाशंकर सिंह के कार्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब अनुकंपा के आधार पर नियुक्त महिला लिपिक विद्या कुमारी अर्चना अपने ससुराल पक्ष की शिकायत पर अपना पक्ष रखने पहुंचीं।
कार्यालय में महिला और उसके ससुराल पक्ष के लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, महिला के ससुर राधेश्याम सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति में कथित अनियमितताओं और अपने बेटे की हत्या के मामले की जांच कराने की मांग की है। उनके बेटे नरेंद्र कुमार की 9 नवंबर 2023 को गया जंक्शन पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
वहीं, महिला ने ससुराल पक्ष के आरोपों को गलत बताया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
क्या है पूरा विवाद? देखिए इस वायरल वीडियो से जुड़ी पूरी खबर।
#PalPalRajasthan #PalPalNewsRajasthan #AurangabadNews #BiharNews #DEOOffice #ViralVideo #BiharBreaking #FemaleClerk #VidyaKumariArchana #DayashankarSingh #HighVoltageDrama #FatherInLaw #DaughterInLaw #FamilyDispute #BiharEducationDepartment #AnukampaNiyukti #GayaJunction #NarendraKumar #BiharCrime #GovernmentOffice #SocialMediaViral #AurangabadBreaking #HindiNews #LatestNews #बिहार #औरंगाबाद #डीईओऑफिस #ससुरबहूविवाद #वायरलवीडियो #बिहारन्यूज
Girwa, Udaipur | Oct 30, 2026