कसरावद: नशे से दूरी है जरूरी 2.0 :
छोटी कसरावद में पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की
नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित और सशक्त भारत की नींव है। इसी उद्देश्य को लेकर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत थाना कसरावद पुलिस ने ग्राम छोटी कसरावद स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने