केसरिया सुंदरापुर उच्च विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल
बिहार में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावों के बीच पूर्वी चंपारण के एक उच्च विद्यालय की बदहाल शैक्षणिक स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। साल खत्म होने को है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई का स्तर ऐसा कि किसी भी चैप्टर से पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। चकिया की एसडीएम शिवानी शुभम के निरीक्षण में उच्च विद्यालय केसरिया सुंदरापुर की शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। लापरवाही सामने आने के बाद प्रधानाध्यापक और शिक्षकों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
#केसरिया_सुंदरापुर_उच्च_विद्यालय #शिक्षा_व्यवस्था_की_खुली_पोल #SDM_शिवानी_शुभम #सरकारी_स्कूल_की_बदहाली #बिहार_शिक्षा_विभाग
Patna Rural, Patna | Nov 23, 2026