बक्सर: बक्सर में स्वीप कार्यक्रम के तहत बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व डीएम ने किया स्वीप लोगो का विमोचन
Buxar, Buxar | May 3, 2024 बक्सर में शुक्रवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से जिले का स्वीप लोगो विमोचन किया गया। इसके साथ साथ भोजपुरी में तैयार किया गया एक गीत भी लॉन्च किया गया, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक किया जाना है। स्वीप गतिविधि के तहत हस्ताक्षर कैंपेन की शुरुआत की गई।