घाघरा: चूंदरी नवाटोली गांव में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने दो नए ट्रांसफार्मर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Ghaghra, Gumla | Nov 7, 2026 घाघरा प्रखंड के चुंदरी नवाटोली के ग्रामीणों के लिए दिवाली का त्योहार इस बार दोगुनी खुशियां लेकर आया। गांव में पिछले दो माह से बिजली आपूर्ति ठप थी। दोनों ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से गांव में 100 केवी व 25 केवी के दो ट्रांसफार्मर लगा