सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के रामनगर गंसियारी में कुत्ते पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत के बाद की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के राम नगर गंसियारी का दीपक कुमार के पड़ोस में राम अभिलाष सोमवार की दोपहर लाइट लगाने आया था। आरोप है कि लात से मारने के कारण कुत्ता पांव में पकड़ लिया। प्रार्थी ने तो राम अभिलास के पैर में तेल व सिंदूर लगाया । थोड़ी देर बाद युवक ने कुल्हाड़ी से कुत्ते को गर्दन पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।