सेवा सदन के पास मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद
#रांची: राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छिनतई किए गए तीन मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर 200 बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 की रात सेवा सदन के पास विनित कुमार पोदार से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार एक व्यक्ति ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। मामले को लेकर कोतवाली थाना में कांड संख्या 202/2026, दिनांक 11 सितंबर 2026 को धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
कांड की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मो. इमरान उर्फ चरका को पकड़ा। वह मुजाहिद नगर, निजाम गली, थाना हिंदपीढ़ी, रांची का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बड़े तालाब के आसपास घूमकर मौका देखकर लोगों से मोबाइल छिनतई करता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी की निशानदेही पर कोतवाली थाना के कांड संख्या 202/2026 और 204/2026 से जुड़े छिनतई के मोबाइल फोन बरामद किए गए।
तीन मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से:
पल्सर 200 बाइक, रजिस्ट्रेशन नंबर JH01FX-3573
ओपो कंपनी का मोबाइल
IQOO कंपनी का मोबाइल
पोको कंपनी का मोबाइल
बरामद किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है।
पहले भी दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार, मो. इमरान उर्फ चरका के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। इनमें:
1. अरगोड़ा थाना कांड संख्या 296/2022, धारा 392 भादवि
2. कोतवाली थाना कांड संख्या 121/2023, धारा 356/382 भादवि
3. हिंदपीढ़ी थाना कांड संख्या 65/2023, धारा 457/380 भादवि
शामिल हैं।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी पु.नि. सनोज कुमार चौधरी, पु.अ.नि. मीनकेतन कुमार, पु.अ.नि. नागेश्वर साब, स.अ.नि. राजीव कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
#Ranchi #RanchiPolice #KotwaliPolice #MobileSnatching #CrimeNews #RanchiCrime #JharkhandNews #JharkhandPolice #MobileChori #SnatchingCase #CrimeUpdate #PoliceAction #RanchiNews #BreakingNews #LatestNews #LoktantraBharat