सोरांव: होलागढ़ इलाके में मालापुर नहर की पुलिया के पास पुलिस ने हत्या के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
होलागढ़ इलाके के मालापुर नहर की पुलिया के पास पुलिस टीम ने रविवार की दोपहर तीन अभियुक्त अमित कुमार, अजय कुमार व संजय कुमार पुत्रगण श्याम लाल निवासीगण खुटहना को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। मंगलवार की देर रात चोरी के शंका में शोर सुनकर जागा और आशीष को तीनों मिलकर लाठी डंडे से पीट कर अधमरा छोड़ दिए। हालांकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।