दरभंगा: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी सड़क पर उतरे, जिलेभर में सघन वाहन जांच
दरभंगा में आज पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अचानक विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी खुद सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच करते नजर आए। एसएसपी के सड़क पर उतरते ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की जांच की गई