विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन में विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने सास को गिरफ्तार किया, मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विभूतिपुर पूरब पंचायत के नरहन बांध किनारे नवविवाहिता की हुई मौत मामले में आरोपित मृतिका मंचन कुमारी की सास दौलती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि पति पंकज साह, अमर साह,बबलू साह, अमर साह की पत्नी (गोतनी)फरार है। बताया जाता है कि मृतिका मंचन कुमारी के शरीर पर मारपीट की निशान और गले में फंदे का निशान था।