विभूतिपुर: विभूतिपुर के सांखमोहन टेकना चौक पर पहलगाम में मारे गए लोगों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई
साखमोहन टेकना चौक पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के द्वारा पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। इसमें सीपीएम लोकल कमेटी सदस्य फुलेन चौधरी, सीपीएम लोकल कमेटी सदस्य दिनेश कुमार दिनकर, डीवाईएफआई के जिला कमेटी सदस्य छोटन कुमार साहनी, सीपीएम नेता प्रमोद सिंह, सीपीएम शाखा सचिव रंजीत थे।