विभूतिपुर: विभूतिपुर नरहन में पीएम आवास सूची में नाम दर्ज करने के लिए बीडीओ ने किया भौतिक सत्यापन, डीडीसी के निर्देश पर
नरहन निवासी स्वर्गीय गौरी शंकर साह के पुत्र उमेश प्रसाद गुप्ता को अब पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्द्रमोहन पासवान ने भौतिक सत्यापन कर पीएम आवास योजना के सुची में नाम जोड़ने का आदेश दे दिया है। बीडीओ ने बताया कि नरहन निवासी स्वर्गीय गौरी शंकर के पुत्र उमेश प्रसाद गुप्ता के द्वारा उप विकास आयुक्त के यहां शिकायत की गई।