विभूतिपुर: विभूतिपुर के नरहन में शनिवार रात नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विभूतिपुर पूरब पंचायत के एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। घटना शनिवार की रात्रि का बताया जा रहा है। मृतका की पहचान विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 11 बांध किनारे निवासी पंकज साह की 22 वर्षीय पत्नी मनचन कुमारी के रूप किया गया है। मृतिका के गले में फंदे का निशान व शरीर पर मारपीट का निशान था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु समस्तीपुर सदर में भेज दिया।