विभूतिपुर: विभूतिपुर के एक गांव में युवक ने सो रही विवाहिता का गलत नियत से खींचा पैर, पिस्तौल के बट से किया जख्मी
एक गांव में एक युवक ने शनिवार की रात्रि करीब 12:00 घर में घुसकर सो रहे एक विवाहिता का गलत नियत से पैड़ खींचा। इस संबंध में पीड़िता ने स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता बताती है कि युवक का गांव में ही ननिहाल है और ननिहाल में ही रह रहा है। शनिवार की रात्रि मेरे पति गांव में ही हो रहे सत्संग में चले गए थे। मैं घर में अकेले सो रही थी।