ब्यौहारी: बाघ के हमले से मादा तेंदुए की मौत की आशंका, मिले पगमार्क
जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बिजहा सर्किल स्थित राजस्व क्षेत्र में मादा तेंदुए का शव मिला। प्रारंभिक जांच में बाघ के हमले से मौत की आशंका है। घटनास्थल के आसपास बाघ के पगमार्क भी मिले हैं। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है। जानकारी शनिवार शाम 5 बजे सामने आई है।