दतिया: ग्राम लमायचा से अज्ञात कारणों से महिला लापता, परिजनों ने चिरुला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई
Datia, Datia | Nov 27, 2025 ग्राम लमायचा से एक महिला अज्ञात कारणों के चलते अपने घर से लापता हो गई। जिसको लेकर महिला के परिजनों ने चिरुला थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। गुरुवार शाम 07 बजे चिरुला पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने बताया कि 23 वर्षीय महिला 25 नवम्बर को अज्ञात कारणों के चलते घर से लापता हो गई। जिनको परिजनों ने सभी जगह तलाश किया लेकिन उसका कहीं पता न चला।