कुलपहाड़: कुलपहाड़ में 521 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनतंत्र इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नगर में 521 फीट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय से शुरू हुई यात्रा गोंदी चौराहा, टौरिया पुरा, बस स्टैंड, गल्ला मंडी, बाजार और राजा वार्ड होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ।