Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse

*पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त का जिलावासियों से अपील- "स्वच्छ गांव- सुरक्षित जलवायु अभियान"* आप सभी को जोहार। हमारे राज्य में 'स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान' चल रहा है। यह अभियान 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक पूरे राज्य में और हमारे जिले में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत हम लोग अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करवा रहे हैं। इसके अतिरिक्त हम लोग वृक्षारोपण, स्वच्छता को लेकर जानकारी, साथ ही साथ प्रभात फेरी, जो हमारे जल के स्रोत हैं उनकी साफ-सफाई, घरों में बोरा रखवाने इत्यादि का कार्य कर रहे हैं। इसे जन आंदोलन बनाने के लिए हमारे जिले के सभी लोगों की जन सहभागिता बहुत जरूरी है। आइए, हम सब मिलकर इस अभियान का हिस्सा बनें और अपने जिले को और हरा-भरा, और स्वच्छ, और सुंदर, और सुरक्षित बनाएं। मैं आप सबसे अपील करता हूँ कि एक कदम आप बढ़ाएं और अपने जिले को और स्वच्छ बनाएं। जोहार, धन्यवाद।"

MORE NEWS