चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयोजित NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, पहचान सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले के दो केंद्रों पर कुल 631 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 561 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 70 अनुपस्थित रहे। प्रशासन व पुलिस के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।