जहानाबाद: बस स्टैंड के समीप स्थित जरासंध भवन में चंद्रवंशी चेतना मंच ने बैठक सह चुनाव सभा का किया आयोजन, कई गणमान्य लोग हुए शामिल
जहानाबाद बस स्टैंड के समीप स्थित जरासंध भवन में चंद्रवंशी चेतना मंच की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक सह चुनाव का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने हेतु उत्साह भरा गया। साथ ही साथ जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न कराया गया।